561

बच्चों के साथ ऐसे मनाएं गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस बहुत खास दिन है , इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। अपने देश की अमूल्य विरासत को अपनी अगली पीढ़ी तक पहुचाएं, अपने बच्चों को भी देश के प्रतीकों तथा गणतंत्र दिवस के बारे में बताएं।  

गणतंत्र दिवस का महत्व बताएं

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। सन 1950 में 26 जनवरी को ही भारत सरकार अधिनियम को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। गणतंत्र दिवस के दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। देश में स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती के दिन भी राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। 

Makar

देश के हर हिस्से में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है मकर संक्रांति

सूर्य देवता के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाए जाने वाला मकर संक्रांति पर्व भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। देश के हर हिस्से में मनाए जाने के कारण मकर संक्रांति को सामाजिक समरसता तथा एकता का प्रतीक भी माना जाता है। 
 
मकर संक्रांति पर इन कामों से होगा लाभ 

हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का खास महत्व है। इस दिन सूर्य देवता मकर राशि में प्रवेश करते हैं तथा उत्तरायण होते हैं। इसलिए हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का दान-पुण्य के दृष्टिकोण से खास महत्व होता है। इससे आपको न केवल पुण्य मिलेगा बल्कि भविष्य के लिए भी लाभदायी होगा। 

441

विवाह पंचमी के दिन राम-सीता के पूजन से दाम्पत्य जीवन होता है मधुर

अपने भक्तों के मन में बसे सिया-राम की अदभुत जोड़ी विवाह पंचमी के दिन ही एक हुई थी। विवाह पंचमी ही वह दिन है जिस दिन उनका विवाह हुआ था। इस शुभ दिन को श्रीराम-जानकी की अर्चना से जीवन की अनेक समस्याओं का अंत होता है। 

जानें विवाह पंचमी के बारे में 

विवाह पंचमी मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इसी दिन श्रीराम तथा जानकी का विवाह हुआ था इसलिए इस तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। इस साल विवाह पंचमी 19 दिसम्बर को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रीराम जानकी की आराधना करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिनकी शादी में बाधा आ रही है उनकी रूकावटें भी दूर होती हैं तथा सुयोग्य जीवन साथी प्राप्त होता है।  

905

कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली के दिन स्नान-दान का है खास महत्व

हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है, इसे गंगा स्नान, त्रिपुरी पूर्णिमा तथा देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किए गए दान-पुण्य तथा धार्मिक कार्य विशेष फलदायी होते हैं।

विशेष जानकारी

हिन्दी पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली भी कहते हैं। इस दिन कार्तिक मास के स्नान समाप्त हो जाएंगे। मंगलवार को भरणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ग्रह-गोचरों के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। इस दिन कई धार्मिक आयोजन, नदियों में स्नान, पूजा और दान का विधान है। 

815

दिल्ली की जनता प्रदूषण और कोरोना से बेहाल, मुख्यमंत्री अपनी मार्केटिंग में ब्यस्त

दिल्ली और अन्य राज्यों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मंगलवार को 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सामीक्षा मीटिंग कर स्थिति का जायजा लिया। राज्यों के मुख्यमंत्री समीक्षा मीटिंग में अपनी तैयारिओं के बारे में बताया साथ ही साथ अपनी समश्याओं को प्रधानमंत्री जी के सामने रखा। वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केरजीवाल अपना एजेंडा लेकर मीटिंग में बैठे दिखे। 

दिल्ली के मख्यमंत्री बायो-डिकम्पोस्टिंग मैनेजमेंट लेकर मीटिंग में बैठे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री प्रदूषण को कम करने के कारगर उपाय खोजने के बजाय केंद्र सरकार को बायो-डिकम्पोस्टिंग बेंच रहे थे। और वो भी तब जब खेतों में पराली जलाई जा चुकी है। जब पड़ोसी राज्यों में फसल कट रही थी तब केजरीवाल का यह बायो-डिकम्पोस्टिंग मैनेजमेंट कहाँ गायब था ? उसी समय अपना यूनिक बायो-डिकम्पोस्टिंग तकनीक  पड़ोसी राज्यों में बेच लेनी थी। लेकिन तब केजरीवाल कृषि बिल के विरोध की आड़ में पड़ोसी राज्यों के साथ वोट मैनेजमेंट चला रहे थे। पंजाब में इस वर्ष पराली ज्यादा जलाई जा रही यह उसी का नतीजा है। केजरीवाल जी को सायद पता नहीं कि बायो-डिकम्पोस्टिंग तकनीक मोदी जी की सरकार ने वर्ष 2016 में सॉलिड वेस्ट मॅनॅग्मेंट (SWM ) एक्ट -2016 में देश भर में लागू की थी।