828

भारतीय खिलाड़ियों से हैं देशवासियों को उम्मीद

टोक्यो ओलम्पिक में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की जीत ने शानदार पहल की है, अब सबकी निगाहें खेलों के महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों पर टिकी हैं।

ओलंपिक 2020 इस बार जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहा है। जिसमें दुनिया भर से 200 से भी ज्यादा देशों के हजारों एथलीट्स इन में भाग ले रहे हैं इसकी शुरुआत 23 जुलाई 2021 से हो रही है और यह अगस्त 8 तक चलेगी। इस बार भारत से टोक्यो ओलंपिक के लिए कुल 127 एथलीटों ने भाग लिया है जो कि भिन्न-भिन्न खेलों में भारत को संबोधित करेंगे। ओलंपिक में भारत के 1920 से 2020 तक 100 साल पूरे हुए हैं और भारत ने अभी तक कुल 28 मेडल जीता है तो इस बार हम ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर उम्मीद कर सकेंगे कि वह अच्छे खेल दिखाए और भारत के लिए मेडल जीते। 

251

डिओडोरेंट लगाते समय रखें इनका ख्याल

बरसात में पसीने की बदबू सबको परेशान करती है, ऐसे में खूशबूदार डिओडोरेंट सभी को पसंद आते हैं। लेकिन डिओडोरेंट लगाने समय कुछ सावधानियों का ख्याल रखना जरूरी हैं।  

पसीना आना बुरी बात नहीं होती है इससे हमारे शरीर को कुछ लाभ भी होते हैं और बैक्टीरिया की वजह से दुर्गंध आने लगे तब यह परेशानियों का विषय बन जाता है जो कि हम लोगों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इन्हीं दुर्गंधों से छुटकारा पाने के लिए हम अक्सर डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं ताकि जो भी दुर्गंध हो वह चली जाए क्योंकि अच्छी खुशबू हम सभी को पसंद है। लोग डिओडोरेंट का काफी ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं और इस वजह से आज डिओडोरेंट के मार्केट इंडिया में भी काफी तेजी से फैलने लगे हैं। 

208

मास्क से है एलर्जी तो इन्हें अपनाएं

कोरोना संकट के दौरान मास्क ही सबका साथी है और संक्रमण से बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। लेकिन लम्बे समय तक मास्क पहनने से एलर्जी हो सकती है।

कोरोना के इस काल में हमें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अपनी नौकरियां गवाई और कई ने अपनी जान। लेकिन इन परिस्थितियों में भी हमने हार नहीं मानी। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में काफ़ी बदलाव आए हैं किंतु सबसे बड़ा परिवर्तन रहा मास्क का हमारी आदतों में शामिल होना। मास्क एक ऐसी ज़रूरत बन गई जिसे सबने कोरोना के खिलाफ़ कारगर माना और सभी देशों ने अपने नागरिकों को मास्क पहनने का न केवल सुझाव दिया बल्कि इसे नियम के तौर पर लागू भी किया जिसका सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक पालन किया। किंतु बहुत जल्द मास्क से होने वाली एलर्जी की शिकायत दुनिया भर में आने लगी। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) केअनुसार कोरोना के खिलाफ सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ मास्क N 95 में सिंथेटिक प्लास्टिक फाईबर का इस्तेमाल किया जाता है जिसके रोजाना इस्तेमाल से खुजली,रैशेज आदि की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए ये जरूरी है की हम इस समस्या को समझते हुए एलर्जी होने पर उसका सही उपचार करें।

92

अब घर में उगाए फल और सब्जियां

ताजी और हरी सब्जियां सभी को पसंद आती हैं और उन्हें अगर घर में उगाया जाय तो किफायती होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इन्हीं कारणों से शहरों में किचेन गार्डन का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

घर के किसे छोटे हिस्से में फल या सब्जियां उगाना किचन गार्डन कहा जाता है। आजकल लोगों में किचन गार्डन में सब्जियां उगाने का चलन बढ़ता जा रहा है। ये सब्जियां न केवल ताजी और शुद्ध होती है बल्कि कई प्रकार के हानिकारक पेस्टिसाइड से भी मुक्त होती हैं। कोराना काल सभी के लिए कठिन समय हैं। इस समय यह शौक सभी के लिए वरदान साबित हुआ है। 

Dr P N Arora Ji MD

युवा ओलिंपिक खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले: पी एन अरोड़ा

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, खेल और फिटनेस को समर्पित एक दिन है।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2021 की थीम  'स्वस्थ रहें, मजबूत रहें, ओलंपिक दिवस वर्कआउट के साथ एक्टिव रहें'  है। 

हर साल 23 जून को इस दिन को दुनिया भर के लोगों के लिए खेलों के प्रति रूचि जगाने और खेलों के बढ़ावे के तौर पर देखा जाता है। 1894 में इसी दिन इंटरनेशनल ओलंपिक समिति का गठन किया गया था और इसे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका लक्ष्य दुनिया भर के लोगों को खेलों में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित करना है।