बरसात में पसीने की बदबू सबको परेशान करती है, ऐसे में खूशबूदार डिओडोरेंट सभी को पसंद आते हैं। लेकिन डिओडोरेंट लगाने समय कुछ सावधानियों का ख्याल रखना जरूरी हैं।
पसीना आना बुरी बात नहीं होती है इससे हमारे शरीर को कुछ लाभ भी होते हैं और बैक्टीरिया की वजह से दुर्गंध आने लगे तब यह परेशानियों का विषय बन जाता है जो कि हम लोगों के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इन्हीं दुर्गंधों से छुटकारा पाने के लिए हम अक्सर डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं ताकि जो भी दुर्गंध हो वह चली जाए क्योंकि अच्छी खुशबू हम सभी को पसंद है। लोग डिओडोरेंट का काफी ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं और इस वजह से आज डिओडोरेंट के मार्केट इंडिया में भी काफी तेजी से फैलने लगे हैं।
चाहे स्टूडेंट हो, ऑफिस जाने वाले लोग हो, या फिर इस लॉकडाउन में घर पर बैठे लोग हो। हमें खुद को साफ सुथरा रखना काफी अच्छा लगता है। लेकिन आजकल बस साफ सुथरा रहना है काफी नहीं होता है। ऐसे में हम डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं ताकि हमारे शरीर से पसीने की दुर्गंध ना आए और साथ ही साथ हम अच्छे महके भी ताकि लोग हमारी शरीर की दुर्गंध की वजह से हम से दूरियां ना बनाएं।
लेकिन अक्सर हम डिओडोरेंट इस्तेमाल करते समय इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं और हम बस इसे इस्तेमाल करते हैं और वह भी बिना सोचे समझे। हमें पता होना चाहिए कि यह केमिकल से बनते हैं और अगर इन्हें हम सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करें तो यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। साथ ही डिओडोरेंट के लगाने का सही तरीका पता होने से आप इससे अतिरिक्त लाभ ले सकते हैं ।
डिओडोरेंट इस्तेमाल करते समय हमें इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए
अगर आप डिओडोरेंट किसी मॉल, दुकान या ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो सबसे पहले आप उसकी एक्सपायरी डेट और उसकी इनग्रेडिएंट्स जरूर चेक कर ले, जिस डिओडोरेंट में पैराबेन, एरोप्लेन, ग्लाइकोल, अल्कोहल जैसे केमिकल से इस्तेमाल किया गया हो उसे दूरी बनाएं।
सस्ते डिओडोरेंट खरीदने से बचें। अक्सर हम कुछ पैसे बचाने के चक्कर में सस्ती चीजें खरीद लेते हैं लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सस्ती चीजों की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है और वह हमारे लिए बिल्कुल भी सही नहीं होते हैं अगर आप सस्ती डिओडोरेंट इस्तेमाल करते हैं तो अब यह करना बंद कर दे और आप कोई भी अच्छी डिओडोरेंट भले ही वह थोड़ी महंगे हो पर क्वालिटी अच्छी हो तो आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिओडोरेंट इस्तेमाल करने का सही तरीका। अक्सर हम नहाने के तुरंत बाद अपने शरीर पर इस्तेमाल करते हैं जो कि बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है एक्सपर्ट का मानना है कि हमें डिओडोरेंट सूखे और साफ शरीर पर इस्तेमाल करने चाहिए नहाने के तुरंत बाद शरीर को अच्छे से सूखने दें और फिर डिओडोरेंट इस्तेमाल करें इससे इसके सुगंध लंबे समय तक रहेंगे।
डिओडोरेंट इस्तेमाल करते समय आप इसे वहां इस्तेमाल करें जहां आपको पसीना अधिक आता है। जैसे कि आपकी अंडरआर्म, पेट ,सीना इत्यादि। इसकी समय सीमा अधिक करने के लिए आप इसे अपने पल्सपाइंट पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि कलाइयां, गर्दन ऑल कानों के पीछे का हिस्सा। आप इसे इस्तेमाल करते समय अपने आंख, नाक, मुंह को बचाए ताकि इनके केमिकल्स के वजह से आपको नुकसान ना हो।
ज्यादातर दो तरह के डिओडोरेंट हम सभी इस्तेमाल करते हैं। पहला स्प्रे डिओडोरेंट, यह एक मेटल कैन में आते हैं जिसे आप अपने शरीर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए ज्यादा लाभदायक है जो ज्यादातर जल्दबाजी में होते हैं और उन्हें समय की कमी होती है इसे इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसे स्प्रे करने में हमें ज्यादा टाइम नहीं लगता और यह बहुत जल्दी सुख भी जाता है और इसलिए इसे लगाने में कोई परेशानी नहीं होती है और इसे हम जब चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा रोल ऑन डिओडोरेंट :- यह शीशे की डब्बे में या फिर प्लास्टिक के डब्बे में आती है इसे हम अपने शरीर पर रोल करके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्प्रे कैन छोटा होता है तो इस वजह से इसे हम कहीं भी ले जा सकते हैं। हमें इसे ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होती।
डिओडोरेंट में कुछ हानिकारक केमिकल्स होने की वजह से आप इन्हें ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें और हो सके तो आप डिओडोरेंट के बजाय किसी नेचुरल चीज इस्तेमाल करें।