गणतंत्र दिवस बहुत खास दिन है , इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। अपने देश की अमूल्य विरासत को अपनी अगली पीढ़ी तक पहुचाएं, अपने बच्चों को भी देश के प्रतीकों तथा गणतंत्र दिवस के बारे में बताएं।
गणतंत्र दिवस का महत्व बताएं
गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। सन 1950 में 26 जनवरी को ही भारत सरकार अधिनियम को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। गणतंत्र दिवस के दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है। देश में स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती के दिन भी राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है।