टोक्यो ओलम्पिक में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की जीत ने शानदार पहल की है, अब सबकी निगाहें खेलों के महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों पर टिकी हैं।
ओलंपिक 2020 इस बार जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहा है। जिसमें दुनिया भर से 200 से भी ज्यादा देशों के हजारों एथलीट्स इन में भाग ले रहे हैं इसकी शुरुआत 23 जुलाई 2021 से हो रही है और यह अगस्त 8 तक चलेगी। इस बार भारत से टोक्यो ओलंपिक के लिए कुल 127 एथलीटों ने भाग लिया है जो कि भिन्न-भिन्न खेलों में भारत को संबोधित करेंगे। ओलंपिक में भारत के 1920 से 2020 तक 100 साल पूरे हुए हैं और भारत ने अभी तक कुल 28 मेडल जीता है तो इस बार हम ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर उम्मीद कर सकेंगे कि वह अच्छे खेल दिखाए और भारत के लिए मेडल जीते।