913

तीरंदाजी विश्वकप में दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास

मशहूर खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने निश्चित रूप से दुनिया की शीर्ष तीरंदाज बनकर भारत को गौरवान्वित किया है। 

तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गईं हैं। रांची की रहने वाली इस 27 साल की खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी. उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं- महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे।

चरण 3 विश्वकप की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में असाधारण तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 6-0 के स्कोर के साथ अपनी हैट्रिक पूरी करके और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे शब्दों में लिखकर जीत हासिल की। वह अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला तीरंदाज हैं। उन्होंने गर्व से दुनिया को दिखाया है कि एक भारतीय बेटी क्या कर सकती है। वह अब महिला सशक्तिकरण का स्पष्ट संदेश देने वाले भारत का एक गौरवान्वित चेहरा हैं।

829

रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरु हुआ टोक्यो ओलंपिक

खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की शुरूआत जापान की राजधानी टोक्यो में शुरू हो गयी है, यह अपने आप में अनोखा ओलंपिक है।

अतीत में बहुत से ओलंपिक हुए हैं लेकिन यह टोक्यो ओलंपिक विशेष है। विश्व स्तर पर सबसे बड़ी और सबसे प्रत्याशित घटनाओं में से एक, टोक्यो ओलंपिक 2020, 24 जुलाई को होने वाला था और 9 अगस्त 2020 को समाप्त होना था, लेकिन महामारी के कारण इसे 23 जुलाई  2021 में पुनर्निर्धारित किया गया । 205 देशों के लगभग 11,000 एथलीट इस ओलंपिक में भाग लेने जा रहे हैं इसमें 33  खेलों का आयोजन किया जा रहा है। यह इतिहास का पहला ओलंपिक होने जा रहा है जिसे रद्द नहीं किया गया बल्कि स्थगित और पुनर्निर्धारित किया गया।

250

ब्राइडल मेकअप के दौरान संक्रमण के खतरों से रहें सावधान

शादी में दुल्हन को देखने के लिए सभी उत्साहित होते हैं, ऐसे में उसका मेकअप खास होता है, लेकिन कोरोना महामारी में इंफेक्शन के खतरे के बीच ब्राइडल मेकअप के दौरान सावधानी जरूरी है।

भारत उत्सवों का देश है, यहां हर पर्व जितने हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और उतने ही उल्लास के साथ आयोजित किए जाते हैं शादी समारोह। यही नहीं यहां छोटी से छोटी रस्म को भी पूरे उत्साह के साथ पूरा किया जाता है। वर्तमान समय में हम में से कोई भी कोरोना महामारी के प्रकोप से अनजान नहीं है। महामारी ने शादी विवाह के उत्सवों को भी काफी हद तक प्रभावित किया है। महामारी के इस दौर में शादी समारोह का आयोजन करना थोड़ा कठिन है।