बालों के लिए विटामिन ई भी है जरूरी

209

रेशमी, काले और घने बाल सभी को पसंद आते हैं। बालों को सेहतमंद और खूबसूरत बनाने में विटामिन ई की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

आपका शरीर सेहत त्वचा और बाल पूरी तरह से आपके खानपान पर निर्भर है। आप जो भी खाते हैं वो शरीर को किसी ना किसी तरह से प्रभावित करता हैं। इसका कारण यह है कि आपको खानपान के माध्यम से जो तत्त्व आपके शरीर के अंदर जाते हैं , उनकी वजह से कई अंग काम करते है। अगर आप अपने बालों को घना, काला और मज़बूत बनाना चाहते है तो आपको अपने खानपान को और ज़्यादा संतुलित और पौष्टिक बनाना चाहिए। आपके बालों के लिए विटामिन ई बहुत फ़ायदेमंद माना जाता हैं। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट हैं जो बालों की जड़ों में जाकर उसकी मरम्मत करता हैं और बालो के लिए विकास को बढ़ावा देता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ता है विटामिन ई के आठ विभिन्‍न यौगिक होते हैं और इसका सबसे अधिक सक्रिय रूप अल्‍फा टोकोफेरोल होता है।

 बालों और त्‍वचा के लिए ये विटामिन बहुत फायदेमंद होता है। शरीर के कई अंगों के सही तरह से कार्य करने के लिए इस विटामिन की बहुत जरूरत होती है। यह एक एंटीऑक्‍सीडेंट भी है जिसका मतलब है कि ये कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। और बालों के विकास को बढ़ावा देता है । बालों के लिए एक माश्चराइजर के रूप में कार्य करता हैं, जो बालो को टूटने और कमज़ोर होने से रोकता है। विटामिन ई आपके बालों को तेज धूप और प्रदूषण से बचाने के लिए भी मददगार होता है। नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ हैल्‍थ के अनुसार 14 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन 15 मिग्रा विटामिन ई की जरूरत होती है। स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं को 19 मिग्रा और 6 महीने से कम उम्र के शिशु को 4 मिग्रा विटामिन ई चाहिए होता है। 6 महीने से 1 साल के बच्‍चे को 5 मिग्रा, 1 से 3 साल के बच्‍चे को 6 मिग्रा, 4 से आठ साल के बच्‍चे को 7 मिग्रा और 9 से 13 साल के बच्‍चे को 11 मिग्रा विटामिन ई की जरूरत होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे खाने के चीज़ों के बारे में बताते है जिसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा है।

1. पालक :- हरी पत्तेदार सब्ज़ियों को सेहत के लिए काफी कारगर माना जाता हैं। पालक विटामिन और मिनरल्स का बहुत ही अच्छा स्त्रोत हैं। खासकर इसमें भारी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता हैं। शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने के लिए पालक का सेवन कर सकते हैं।

2. बादाम :- बादाम विटामिन ई और हैल्दी फैट्स का अच्छा स्त्रोत हैं । विटामिन ई स्किन और बालों को प्रदूषण के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव सूरज की यूवी किरणों, सिगरेट के धुएं और पर्यावरण कारकों से बचाने में मदद कर सकता हैं। चाहे तो आप कुछ बादाम ऐसे ही खा लें।

3. अवोकाडो : अवोकाडो में बहुत सारे पोषक तत्त्व भी पाए जाता हैं। अवोकाडो में पाए जाने वाले विटामिन सी जैसे पोषक तत्त्व से भोजत को पचाने में भी मदद मिलती है। साथ ही इसमें एक केले के मुकाबले अधिक पोटैशियम मिलता है। इसको सुपर फ़ूड भी कहा हैं।

4. अखरोट: बालों को हेल्दी , यानी लम्बे और घने और चमकदार बनाने के लिए अखरोट का सेवन लाभदायक माना जाता है। अखरोट का सेवन लाभदायक माना जाता हैं। क्योकि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड , विटामिन ई और बायोटीन नाम का प्रोटीन पाया जाता हैं। जो बालों के लिए अच्छा माना जाता हैं।

5. ऑलिव ऑयल: ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है जो आपको त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है। आपके शरीर को आंतरिक रूप से किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, यह आपकी त्वचा पर साफ तौर पर दिखाई देता है। ऑलिव ऑयल में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो ना केवल सेहत के लिए अच्छे हैं बल्कि आपकी स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाते हैं। यह आपके हृदय रोगों और हाई कोलेस्ट्रॉल के रिस्क को भी कम कर सकता है।

6. सूरजमुखी के बीज: सूरजमुखी के बीजों में अच्छी मात्रा में विटामिन ई और फोलेट होता है। अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से पीड़ित हैं और आपकी स्किन ड्राय है, तो अपने रोजमर्रा के खानपान में इन छोटे बीजों को शामिल करें। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और इंफ्लेमेशन को दूर रखते हैं। विटामिन ई की कमी बहुत कम लोगों में होती है। इसकी कमी होने पर शरीर पूरी तरह से कुछ आहार को वसा में अवशोषित करने से रोकता है। एनीमिया, कंकाल मायोपथी, गतिभंग, परिधीय, न्यूरोपेथी , रेटीनोपेथी, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया और तंत्रिका क्षति के संकेत विटामिन ई की कमी दर्शाता है।

 

Add comment


Security code
Refresh